फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने किया बेहाल : पश्चिमी यूपी में पारा 40 के पार, दिनभर उमस ने छुड़ाए पसीने, रात में भी नहीं मिली राहत

Tue, 08 Jun 2021 08:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी और गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। पिछले दो दिन से वेस्ट यूपी के सभी जिलों में तापमान चालीस डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं गर्म हवाओं ने उमस बढ़ा दी है।

विज्ञापन


दिन-प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। धूप और गर्म हवा ने लोगों के पसीने छुड़ाए रखे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है अभी मौसम शुष्क बना रहने से तापमान में वृद्धि होगी।

 बारिश के बाद से तापमान में  लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को तापमान बढ़ता हुआ 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मंगलवार को सोमवार से भी ज्यादा उमस रही। कूलर व पंखों के सामने भी लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी और गर्मी बढ़ेगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 51 व न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार से आठ किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। 
विज्ञापन


फिर दूषित होने लगी मेरठ की हवा
मेरठ की हवा फिर से दूषित होने लगी है। लगातार एक्यूआई स्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर बढ़कर 271 पहुंच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें