फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में रिमझिम बारिश से खुशगवार हुआ मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Sat, 17 Aug 2019 04:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के बीच मौसम का मिजाज बदल रहा है। बदलते मौसम के साथ दिन रात के तापमान में फिर से गिरावट आ गई है। मेरठ में शुक्रवार को जहां मौसम ने गर्मी का अहसास कराया वहीं शनिवार सुबह से ही जगह-जगह रिमझिम बारिश होती रही। 

विज्ञापन


मेरठ में दिन निकलते ही काले बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया और देखते ही देखते रिमझिम बरसात शुरू हो गई। सुबह बारिश के कारण स्कूली बच्चों व दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत भी मिली। दोपहर को भी आकाश में काले बादल मंडराते रहे। कभी मौसम साफ तो कभी हल्की फुहारे बरसती रहीं। 

Trending Videos
विज्ञापन

मेरठ समेत आसपास के जिलों में बारिश हुई है। तापमान में काफी गिरावट देखी गई। गंगा के तटीय क्षेत्रों में जहां लोगों को जलस्तर बढ़ जाने से परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं फसलों के लिए फायदेमंद बारिश से किसानों के चेहरे खिले रहे।  

यूपी: तीन तलाक दिया तो चारपाई से बांधा पति, कई घंटे जमकर बखेड़ा, मुकदमा दर्ज

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। हल्की बारिश के बीच तापमान में भी गिरावट बनी रहेगी। कल भी पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें