वेस्ट यूपी में गर्मी पूरी चरम पर है, गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ती गर्मी और उमस के बीच कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी पांच दिन तक राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आएगा।
विज्ञापन
जून माह में पड़ रही गर्मी दम निकाल रही है। इस कारण अभी मौसम गर्म बना हुआ है। बदलते मौसम के साथ गर्मी अभी और भी परेशान करेगी। लू के थपेड़ों के बीच सूरज की तपिश ने सभी को परेशान कर दिया है।
एनसीआर में मेरठ की सबसे ज्यादा खराब रही हवा
बदलते मौसम के साथ बढ़ रही गर्मी में मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार का दिन एयर क्वालिटी एनसीआर में सबसे ज्यादा रहा है।
विज्ञापन
मेरठ का एक्यूआई का स्तर 346 रहा, जबकि गाजियाबाद का 310 रहा है। खराब होती हवा के बीच शहरवासियों को फिर से खराब हवा का सामना करना पडे़गा। कुछ दिन राहत देने के बाद मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ते हुए फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।