फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के तल्ख तेवर: पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन दिखेगा लू का असर, 40 के पार पहुंचेगा पारा, अलर्ट जारी

Tue, 05 Apr 2022 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पश्चिम यूपी में अप्रैल की शुरुआत से गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को लू का असर तेज दिखने से दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जाने के आसार हैं। 
 
विज्ञापन
गर्मी में दुपट्टा लपेटकर गुजरती महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में गर्मी के तेवर तल्ख हो गए है अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे में वेस्ट यूपी में लू का अलर्ट जारी किया है। 7 और 8 अप्रैल को लू का असर ज्यादा दिखाई देगा। अगले दो दिन में तापमान भी 40 डिग्री के पार जाने के आसार हैं। 

विज्ञापन


मौसम में लगातार आ रहे परिवर्तन के चलते मंगलवार की शुरुआत तेज गर्मी के साथ हुई है। अप्रैल के पहले 5 दिन में ही तापमान सामान्य से ऊपर चलने के कारण दिन गर्म हो रहा है। मार्च के बाद अब अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। जिस कारण से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में लड़कियां भी नहीं पीछे, दिखा रहीं उत्साह

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह लेकर शाम तक मौसम गर्म हो रहा है और दिन में भी लू का असर दिखने के कारण गर्मी बढ़ रही। तापमान अभी सही 38 डिग्री के ऊपर पहुंच रहा है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि 6 अप्रैल से अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार है। 7 और 8 अप्रैल को (सीवियर हीट वेव ) का असर रहेगा। इस बार लू का असर भी जल्दी शुरू हो गया है जिस कारण से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम में लगातार आ रहे परिवर्तन के चलते सोमवार का दिन भी इस सीजन में सबसे गर्म रहा है। दिन का तापमान चढ़ता हुआ 38 डिग्री पर पहुंच गया है। मार्च के बाद अब अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। जिस कारण से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। पहली बार सोमवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। 6 अप्रैल से अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। 7 और 8 अप्रैल को हीट वेव का असर रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूाआई) 297 में रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें