धीरे-धीरे धूप निकलने के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है जिससे दिन में धूप ने काफी राहत दी है।
कड़ाके की ठंड के बीच तीन दिन से निकल रही धूप काफी राहत दे रही है। महीनों बाद शहरवासियों को अच्छी धूप का आंनद ले रहे हैं। दिन में चल रही शीतलहर के बीच मौसम सर्द बना हुआ है लेकिन सूरज ढलने के बाद मौसम और भी ठंडा हो जाता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 19 से राहत के आसार हैं शीतलहर में कमी आएगी।
विज्ञापन
कई दिन से शीतलहर के बीच अभी भी मौसम ठंडा बना हुआ है। धीरे-धीरे धूप निकलने के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है जिससे दिन में धूप ने काफी राहत दी है। अभी तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से मैदानी क्षेत्रों में मौसम सर्द बना हुआ है। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।