फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले: श्रद्धा हत्याकांड से लें सीख, लक्ष्मण रेखा लांघी तो खतरे में पड़ीं सीता मैया

Wed, 16 Nov 2022 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि दिल्ली में हुई श्रद्धा की हत्या दिल दहला देने वाली घटना है। इससे सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेटियां बुजुर्गों की बातों को मानें और परिवार के बताए मार्ग पर चलें। 
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटियों को दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से सीख लेने की जरूरत है। अपने धर्म में ही शादी करना सर्वोत्तम है। यह परंपरा हमारे पूर्वजों ने बनाई है। यह बातें मंगलवार को गढ़ रोड स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहीं। उन्होंने श्रद्धा की निर्मम हत्या पर दुख व्यक्त किया। साथ ही आफताब जैसे युवकों से सजग रहने की सलाह दी। 

विज्ञापन


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि दिल्ली में आफताब नामक युवक ने अपनी महिला मित्र श्रद्धा के 35 से ज्यादा टुकड़े कर दिए और थोड़ा-थोड़ा कर उन्हें जंगल में फेंकता रहा। यह घटना दिल को दहला देनी वाली है।

उन्होंने कहा कि बेटियों को अपनी मर्यादा पार नहीं करनी चाहिए। सीता मैया ने भी लक्ष्मण रेखा पार की थी, वह भी खतरे में पड़ गई थीं। बेटियां बुजुर्गों की बातों को मानें और परिवार के बताए मार्ग पर चलें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: साहब! पत्नी हद से ज्यादा पीती है शराब, रोकता हूं तो करती है पिटाई, पीड़ित पति ने एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन

मंदिर में सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों का आना आरंभ हो गया। सुबह विधि विधान से पूजन, आरती आदि अनुष्ठानों के बाद अविमुक्तेश्वरानंद जी ने भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने मदरसों पर कहा कि हर सरकार अच्छा करने की कोशिश करती है। सरकार जो निर्णय लेती है वह लोक कल्याण के लिए होते हैं।

यह बात उन्होंने उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में 8600 से ज्यादा मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्रवाई न होने पर कही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अपना हित साधने के लिए कार्य करते हैं। पूजन में राधिकानंद ब्रह्मचारी जी महाराज, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, राजकुमार तनेजा, आनंद प्रकाश अग्रवाल, विनोद भारती, प्रमोद, सुबोध गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, आरके बंसल, नीरज, सीमा सिंघल रही।

ज्ञानवापी में की पूजा-अर्चना की मांग
महाराज जी ने कहा कि ज्ञानवापी में हमने पूजा अर्चना का प्रयास किया। इस संबंध में न्यायालय से भी मांग की गई थी। न्यायालय ने हमें अनुमति नहीं दी है। ज्ञानवापी में सालों से पूजा नहीं हुई है। शिवलिंग की नियमित पूजा होना आवश्यक है। 

माता-पिता की बात मानें बेटियां 
वैश्य समाज सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को पल्लवपुरम फेज दो के उदय पार्क में मृतका श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि दिल्ली का श्रद्धा हत्याकांड खौफनाक व दुखद है। इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। श्रद्धा हो या सलमा सभी बहन बेटी हैं, बेटियों को सोच समझकर अपने माता-पिता का निर्णय मानना चाहिए। जिला प्रभारी रुचि सिंघल ने बताया कि वर्तमान में बच्चों को मां-बाप की बात माननी चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमित सिंघल, स्नेह लता, राखी गुप्ता, आरती गुप्ता, संजीव गोयल, अमित गर्ग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें