फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआईआर फार्म भरकर समय सीमा में जमा करें मतदाता

विज्ञापन
एसआईआर को लेकर सपा की सभा में नेता जानकारी देते हुए फोटो संवाद
विज्ञापन
जानी खुर्द। सिवालखास नगर पंचायत में स्थित चौहान फार्म हाउस में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने एसआईआर को लेकर सभा आयोजित की। सभा में ग्रामीणों को एसआईआर को लेकर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सपा की सभा में जिला अध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने कहा कि एसआईआर फार्म भरने से एक भी मतदाता छूटना नहीं चाहिए। फार्म जमा करने में कार्यकर्ता पार्टी के बीएलओ की सहायता ले सकते हैं। अगर हमारी वोट होगी तभी हम भाजपा का चुनाव में सामना कर सकते हैं। पूर्व प्रत्याशी विधान सभा सिवालखास नदीम चौहान ने कहा कि एसआईआर फार्म भरना बहुत जरूरी है। नदीम चौहान ने सभा में आए हुए सभी बीएलओ तथा ग्रामीणों से कहा कि एसआईआर की तारीख बढ़कर अब 11 दिसंबर हो गई है। इसलिए एक भी मतदाता फार्म भरने से न बचे। प्रत्येक फार्म सपा के नेता व कार्यकर्ता चेक करें। सभी फार्म चेक करके जमा करवाने के काम में एक-दूसरे का सहयोग करें। तय समय में फार्म भरकर जमा कराए जाएं। सभा को विधानसभा अध्यक्ष तस्वर चौहान, आकिल मुर्तजा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर युनूस चौहान, पूर्व चेयरमैन मेराज चौहान, प्रधान मुजम्मिल, पूर्व प्रधान नौशाद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें