फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब की सफाई से गलियां में भरा पानी

विज्ञापन
लावड़- खरदौनी गांव की गलियों में भरा गंदा पानी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लावड़। लावड़-मसूरी मार्ग स्थित खरदौनी गांव में मार्ग किनारे तालाब की सफाई का कार्य चल रहा है। इस कारण तालाब में जाने वाले गंदे पानी की निकासी को रोक दिया गया है। इस कारण गांव की गलियां तालाब में तब्दील हो गईं हैं। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण, स्कूली बच्चे गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं। वहीं, लावड़-मसूरी मार्ग पर गंदा पानी आने के कारण गड्ढे बन गए हैं। गड्ढे के चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। साथ ही उनके कपड़े भी गंदे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई में तेजी लाने की मांग की ताकि जल्द समस्या से छुटकारा मिल सके। प्रधान सनव्वर चौहान का कहना है कि सफाई कार्य शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों को बता दिया गया था कि पानी का कम उपयोग करें लेकिन कुछ ग्रामीणों ने अधिक मात्रा में पानी बहाया, इस कारण समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें