फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा देकर प्रधान ने किसान की जमीन पर किया कब्जा, महिला ने SSP से लगाई गुहार

Tue, 23 Jan 2024 08:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा देकर ग्राम प्रधान ने किसान की जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लोहिया नगर थाना क्षेत्र से आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़ित की बेटी ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, फफूंडा की रहने वाली तनु कई महिलाओं के साथ मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। तनु ने बताया कि उसके पिता बाबूराम दिमागी रूप से कमजोर हैं। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले प्रधान पति ने उसके बीमार पिता को आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा दिया था।

इसके बाद ग्राम प्रधान उसके पिता को अपने साथ कचहरी ले गया। जहां कार्ड का फॉर्म भरवाने के नाम पर उसके पिता की कृषि भूमि को ग्राम प्रधान ने अपने नाम लिखवा लिया। इसी के साथ बैंक में ले जाकर महिला के पिता के खाते से 50 हजार की रकम भी निकलवा ली।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की करतूत पता लगने के बाद जब उससे बात की गई तो वह दबंगई पर उतारू हो गया और अब उन्हें तरह-तरह की धमकी दे रहा है। उधर, एसएसपी ने इस मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें