सुभारती विवि में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित विशाल बूथ सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और तमाम बड़े पदाधिकारी चुनावी रणनीति पर मंथन करने पहुंचे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं का ये अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन माना जा रहा है, जिसमें बूथ स्तर के इतने कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।
भाजपा से नहीं सपा, लोकदल, कांग्रेस और बसपा का आपस में चुनाव
भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीय व्यवस्था और परंपरा नहीं जानते हैं। हर बार विपक्षी दल चुनाव से पहले ही बाहर निकलकर आते हैं। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा ने कोविड के दौरान ये लोग कहां रहे। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सेवा में लगा था। कोई दवा की व्यवस्था तो जरूरतमंदों के लिए भोजन को व्यवस्था कर रहा था। भाजपा ने फ्री वैक्सीन, इलाज, शौचालय, नल, गैस आदि सभी व्यवस्था की है। सड़कों का जाल इस तरह बिछाया जा रहा है कश्मीर से कन्याकुमारी तक कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा ने उड़ के दौरान महिलाओं को 15 सो रुपए और गरीबों को 1 हजार रुपये दिए। भाजपा जनता के सपनों को पूरा कर रही है। व्यापारियों को पेंशन देने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा है। विपक्षी दलों में बसपा, सपा, कांग्रेस और आरएलडी की आपस में लड़ाई हैं। भाजपा की बिल्कुल अलग व्यवस्था है। विपक्षी दल हमारे आसपास भी है। भाजपा एक एक कार्यकर्ता मजबूत है। विपक्षी दल वर्षों से एक सपना देख रहे हैं। किसान भाजपा के साथ हैं।
बूथ जीता तो चुनाव जीता, कार्यकर्ता के दम पर व्यापार नहीं मिशन है चुनाव
भाजपा पूर्ण रूप से कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। विधानसभा में जीत का मंत्र है बूथ जीता, तो चुनाव जीता। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा सदस्य स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से पूर्व प्रेसवार्ता के दौरान सुभारती विश्वविद्यालय में कहीं।स्वतंत्र देव सिंह ने सपा को गुंडों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ट्रस्ट चला रहा है। जनता की खुशहाली सिर्फ भाजपा के साथ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता दिखा देगी कि वह पूर्ण रुप से भाजपा के साथ है।
300 से अधिक सीटों पर जीत का किया दावा
भाजपा के नेताओं को वोट देकर पूर्ण समर्थन मिलेगा। स्वतंत्र देव सिंह ने स्पष्ट कहा कि भाजपा इस विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि कार्यकर्ता के दम पर चुनाव कोई व्यापार नहीं है यह एक मिशन है।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन इस मार्ग को प्रशस्त करेगा। भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष ईमानदार और लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मजबूती से लगे हैं। मिशन 2022 को कार्यकर्ता मजबूती से प्राप्त करेंगे।
भाजपा ने चुनाव को लेकर निचले स्तर से तैयारी की है। हर जिले में बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है। हर जिले में 30 से 40 हजार पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय करने के लिए खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बूथ सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे हैं। चुनाव से एक दिन पहले मतदाताओं की पर्ची बनवाने से लेकर बूथ तक लाने के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।