फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश सेवा से रिटायर अफसर का अपहरण

Thu, 20 Oct 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से रिटायर एक अफसर का तीन बदमाशों ने लाइसेंसी रिवाल्वर और कार सहित अपहरण कर लिया। यह सनसनीखेज वारदात विगत 13 अक्तूबर की रात थाना गढ़ मुक्तेश्वर अंतर्गत गांव मुकीमपुर के पास हुई। लेकिन गढ़ पुलिस ने पांच दिनों तक रिपोर्ट तक नहीं लिखी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार देर रात थाना किठौर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोटला मुबारकपुर नई दिल्ली निवासी ध्रुव वर्मा ने दी तहरीर में बताया कि उनके पिता धर्म सिंह वर्मा (70) ने कुवैत स्थित भारतीय दूतावास में प्रोटोकॉल अफसर रहते हुए वीआरएस लिया था। जिसके बाद गजरौला के गुलालपुर में फार्म हाउस बनाया था। विगत 13 अक्तूबर की शाम किसी परिचित की कॉल आने पर वे अपनी आर्टिगा कार डीएल-2 एफईसी-0052 से गढ़ मुक्तेश्वर के लिए किठौर के मिश्रीपुर गांव निवासी अपने दोस्त कृष्ण गिरि के साथ निकले थे। गढ़ मुक्तेश्वर बस स्टैंड पर उन्हें तीन परिचित युवक मिले।
ध्रुव के अनुसार कृष्ण गिरी को उनके घर छोड़कर उनके पिता ने फार्म हाउस के नौकर सुनील और उन तीनों परिचित युवकों को अपनी कार में बैठा लिया था। रात करीब नौ बजे ग्राम मुकीमपुर गन्ना सेंटर के सामने उन युवकों ने जबरन कार रुकवा ली और उनके पिता से मारपीट कर उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ली। बाद में बंधक बनाकर कार की पिछली सीट पर डाल दिया। इसके बाद नौकर सुनील को डरा धमकाकर वहां से भगा दिया और गढ़ मुक्तेश्वर की तरफ तेजी से कार लेकर फरार हो गए। आरोप है कि गढ़ मुक्तेश्वर पुलिस ने जानबूझकर रिपोर्ट नहीं लिखी। पांच दिनों से वह टालमटोल करती रही। बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना किठौर पर तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर किठौर मुनेंद्र पाल सिंह ने बुधवार को बताया कि धर्म सिंह वर्मा कुवैत एंबेसी से रिटायर अफसर थे। तहरीर के आधार पर धारा 364 (हत्या करने के लिए अपहरण) और धारा 394 (लूट के दौरान चोट पहुंचाना) में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जल्द ही सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


अनहोनी का अंदेशा जताया
ध्रुव ने तहरीर में बताया कि उनके पिता सोने की चार अंगुठियों के अलावा गले में सोने की चेन पहनते थे। उनके पास तीन मोबाइल फोन के अलावा एक क्रेडिट कार्ड (सिटी बैंक) और इलाहाबाद बैंक और सिंडिकेट बैंक के दो एटीएम कार्ड भी थे। वे अपने साथ ब्रीफकेस में सारे महत्वपूर्ण कागजात रखते थे। ध्रुव ने अंदेशा जताया कि तीनों अज्ञात युवकों ने उनके पिता के साथ कोई अनहोनी घटना न कर दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें