फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के तीन साल बाद पत्नी को तलाक, पीड़िता ने सीओ से लगाई इंसाफ की गुहार, ऑडियो किया वायरल

Sat, 10 Aug 2019 07:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के देवबंद में शादी के तीन साल बाद ही पति ने मोबाइल फोन पर पत्नी को तीन तलाक देकर संबंध समाप्त कर लिया। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं उसने पति द्वारा तलाक दिए जाने वाले ऑडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी विवाहिता ने बताया कि वर्ष 2015 में उसका निकाह मोहल्ला पठानपुरा निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। लेकिन शादी में दिए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। कुछ दिनों बाद ही उस पर मायके से कार लेकर आने का दबाव बनाया जाने लगा। जब उसने इससे इंकार किया तो उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। जिसमें घरेलू हिंसा का एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

एक अगस्त को वह इसी मामले में तारीख पर कोर्ट में गई थी। जहां मौजूद पति और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद वह दोबारा से सात अगस्त को कचहरी में अपने वकील से मिलने के लिए गई थी। यहां फिर से पति ने उसके साथ मारपीट की और कुछ देर बाद मोबाइल पर फोन कर पहले तो गालियां दी और उसके बाद तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह दिया। इस मामले में विवाहिता ने सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

सीओ अजय शर्मा का कहना है कि पुलिस को जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, विवाहिता ने पति द्वारा फोन पर तलाक दिए जाने के ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें