शातिर कबाड़ी गद्दू के भाई ने मांगी रंगदारी, मुकदमा
मेरठ। सोतीगंज के शातिर कबाड़ी गद्दू के भाई पर दुकानदारों से रंगदारी मांगने का आरोप है। सोतीगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से रंगदारी मांगने और धमकी देने का मुकदमा शनिवार देर रात सदर बाजार थाने में दर्ज हो गया।
व्यापार मंडल से जुड़े अजगर ने बताया कि कबाड़ी उससे रंजिश रखते हैं। शुक्रवार को शातिर कबाड़ी गददु के भाई हाजी मोहसिन ने व्हाट्सएप काल की। उसे कार्रवाई का जिम्मेदार बताते हुए धमकाया। साथ ही दो लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। इसके साथ ही अन्य सदस्य सईद को मोहसिन केे साथी युनूस ने गोली मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि धमकी के चलते व्यापारी डरे हुए हैं। सदर बाजार एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सोतीगंज के व्यापारियों की तहरीर पर आरोपी मोहसिन और यूनुस के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट, आरटीओ में होगी जांच
मेरठ। सोतीगंज में कबाड़ी के गोदाम से मिले चोरी के वाहनों के इंजनों की फोरेंसिक लैब आगरा से रिपोर्ट आ गई है। पुलिस का दावा है कि अधिकांश इंजनों के नंबर मिटे हुए थे। जिनके असली नंबरों का पता चल गया है। सोमवार को सदर पुलिस आरटीओ ऑफिस में जाकर इन नंबरों की जांच कराएंगे। उससे खुलासा होगा, कौन-कौन सी गाड़ी कहां-कहां से चोरी हुई है। जिनके यह सब इंजन है। उसके बाद ही सोतीगंज के कबाड़ियों पर और बड़ी कार्रवाई होगी।