सरधना। भाकियू आजाद के संगठन विस्तार के बाद मनोनीत सदस्य। संगठन
सरधना। नगर के मोहल्ला कमरानवाबान निवासी शाहिद मिर्जा उर्फ सोनू के आवास पर भाकियू आजाद की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि संगठन मंत्री हनीफ राणा और राष्ट्रीय सचिव रिहान मलिक रहे। बैठक में किसानों व मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
हनीफ राणा ने कहा कि संगठन किसानों के साथ-साथ व्यापारियों और मजदूरों के लिए भी काम करता है। यदि कोई पीड़ित व्यक्ति संगठन से संपर्क करता है तो संगठन उसके साथ खड़ा होता है। राष्ट्रीय सचिव युवा रिहान मलिक व जिला सचिव डाॅ. अनीश ने कहा कि नगर पालिका नगर में विकास कार्यों में मनमानी कर रही है। यदि पालिका नगर के लोगों को सहूलियत नहीं देती तो संगठन जल्द ही जनांदोलन छेड़ेगा।
इस मौके शाहिद मिर्जा उर्फ सोनू को नगर अध्यक्ष, फिरोज को युवा नगर अध्यक्ष, नौशाद को युवा तहसील अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही शमशाद, अकील, नदीम इम्तियाज, आकिब, रिजवान ने भी संगठन की सदस्यता ली। इस दौरान सेहरान अंसारी, सरफराज, हसीन अंसारी, नवाब अंसारी, साबिर, अमान, जुनेद आदि मौजूद थे।