फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं, धरना जारी

विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर के नेतृत्व मे नंगलामल मिल पर चल रहे धरन
विज्ञापन
मुंडाली। किसान मजदूर संगठन का नंगलामल मिल गेट पर चौथे दिन मंगलवार को भी धरना जारी रहा। क्षत्रिय महासभा मेरठ ने किसानों को समर्थन दिया। धरनारत किसानों का कहना है कि इस बार मिल प्रबंधन से आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

नंगलामल शुगर मिल के गेट पर किसान मजदूर संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर, महानगर अध्यक्ष विजय राघव आदि पदाधिकारी व किसान विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार से धरनारत हैं।
किसानों ने कहा कि अभी शांतिपूर्ण तरीके से धरना चल रहा है परंतु मिल अधिकारी नहीं चाहते कि शांतिपूर्ण धरना चले। धरने को विफल करने का प्रयास किया जा रहा है। परंतु किसान एकजुट हैं। पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को काफी संख्या में किसान बाइक, ट्रैक्टर आदि लेकर धरने पर पहुंचे। क्षत्रिय महासभा मेरठ के महामंत्री ठाकुर सतीश चौहान ने पत्र देकर धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान धरनास्थल पर अजय तोमर, दिनेश गोटका, चंद्रपाल, ऋषिपाल चौहान, जयपाल शाह, विनय तोमर, राकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें