फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi mosque: मौलाना मदनी बोले- ज्ञानवापी मामले को सड़क पर न लाएं, मीडिया पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 19 May 2022 01:17 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, देवबंद

सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा है कि ज्ञानवापी मामले को सड़क पर न लाया जाए। उन्होंने इस मामले को लेकर मीडिया पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दे पर बुधवार को जारी बयान में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि यह मामला सांप्रदायिक तत्वों की शरारत की वजह से इन दिनों सार्वजनिक और न्यायिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


कहा कि कुछ असामाजिक तत्व और पक्षपाती मीडिया इसे भावनात्मक लबादे में लपेट कर दो समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद जैसे मुद्दे को सड़क पर न लाया जाए। 

यह भी पढ़ें:  BAN: आब-ए-जमजम नहीं ला सकेंगे हज व उमरा पर जाने वाले अकीदतमंद, लगा प्रतिबंध, उलमा ने भी जताई नाराजगी
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले के साथ-साथ सभी प्रकार के सार्वजनिक प्रदर्शनों से बचा जाए। क्योंकि मस्जिद प्रबंधतंत्र पक्षकार के रूप में विभिन्न अदालतों में मजबूती के साथ मुकदमा लड़ रहा है। 
विज्ञापन


मदनी ने देश के विभिन्न संगठनों से अपील की है कि वह इसमें सीधे हस्तक्षेप न करें। इसके साथ ही उलमा और मुस्लिम समाज के लोग इस मुद्दे पर टीवी चैनलों की बहस में हिस्सा लेने से बचें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें