फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के लिए खुशखबर, एयरपोर्ट की सबसे बड़ी बाधा हटी, अब जल्द उड़ान भरेगा 19 सीटर विमान

Fri, 05 Mar 2021 03:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ के लिए खुशखबर है, अब जल्द ही पूरा होगा हवाई उड़ान का सपना
  • नए मंडलायुक्त ने बताया, एयरपोर्ट की सबसे बड़ी बाधा हटी
  • जल्द ही टर्मिनल आदि निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा
विज्ञापन
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ वासियों के लिए एक खुशखबर है। अब मेरठ के लोग जल्द ही शहर से हवाई यात्रा का सफर कर सकेंगे। नए मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मेरठ से हवाई उड़ान में सबसे बड़ी बाधा दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर थी। बताया गया कि नियमानुसार 150 किलोमीटर की परिधि में नया एयरपोर्ट बनाने के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्वीकृति लेनी होती है। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। वहां से एनओसी भी जारी हो गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: मेडिकल कॉलेज में उजागर हुई बड़ी लापरवाही, नहीं हुआ टीकाकरण, जारी किया सर्टिफिकेट

उन्होंने बताया कि जल्द ही टर्मिनल आदि निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने अभी समय सीमा तय नहीं की लेकिन, बताया कि जल्द ही मेरठ से हवाई उड़ान का सपना पूरा होगा। हालांकि अभी हवाई पट्टी का भूमि अधिग्रहण बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह का कहना है कि लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। अब टर्मिनल निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा अब मेरठ से जल्द ही 9 या 19 सीटर का विमान उड़ान भरेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें