फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPCATET EXAM 2023: 10 शहरों के 25 सेंटरों पर परीक्षा देंगे 17,700 अभ्यार्थी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Mon, 29 May 2023 09:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UPCATET EXAM 2023 : 17,700 अभ्यार्थी 10 शहरों के 25 सेंटरों पर परीक्षा देंगे। यहां परीक्षा को लेकर पूरा शेड्यूल देखिए।
विज्ञापन
यूपी कैटेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के चारों कृषि एवं प्रौद्योगकी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा कल यानि मंगलवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई। यूपी के दस शहरों में यह परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें लगभग 17,700 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए हॉफ शर्ट और स्लीपर में अभ्यार्थी को पहुंचना होगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्रालॉजी एंट्रेस टेस्ट (यूपी कैटेट) में विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन मंगलवार को मेरठ समेत 10 शहरों के लगभग 25 सेंटरों पर आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 30 और 31 मई को आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा कराने की जिम्मेदारी नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या को दी गई है। 

वहीं, परीक्षा की तैयारी को लेकर कुलपति डॉ. के. के सिंह व रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह ने सेंटरों का भी निरीक्षण किया। मोदीपुरम में शोभित विवि, नीलकंठ इंस्टीट्यूट, दॉ आर्यन स्कूल को सेंटर बनाया गया है। प्रथम दिन यूजी के सभी पाठ्यक्रम की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

यह है परीक्षा का शेड्यूल
30 मई यूजी के सभी पाठ्यक्रम की परीक्षा
समय सुबह 9 से 12 बजे तक

31 मई मास्टर व पीएचडी के सभी पाठ्यक्रम की परीक्षा
पीएचडी का समय 9 से 11
मास्टर पाठ्यक्रम का समय 9 से 12

इन शहरों में होगी परीक्षा
मेरठ, आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, झांसी, आजमगढ़, बनारस, अयोध्या, बांदा आदि जिलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी दस शहरों में 25 सेंटर बनाए गए हैं। जिन पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: बेबस नजर आए कमिश्नर-डीआईजी और डीएम, गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली गौरव यात्रा, ये तस्वीरें बनीं गवाह
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए ये हैं जरूरी
अभ्यार्थी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स गजैटस न लेकर जाए
अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, पासपोर्ट आदि आईडी प्रूफ लेकर जाए।
सभी अभ्यार्थियों की विडियों ग्राफी कराई जाएगी।
रोल नंबर का मिलान होगा और विडियोग्राफी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सहारनपुर में गुर्जर-राजपूत समाज में तनातनी, सीमाएं सील, अतुल प्रधान की पुलिस से धक्का-मुक्की

यूपी कैटेट परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उड़न दस्ते का गठन किया गया है। नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। तीनों सेंटर पर अलग-अलग व्यवस्था की गई है। छात्र-छात्राओं को रोल नंबर को लेकर कोई समस्या न हो, इसके निदान की भी व्यवस्था की गई है। यूपी के दस शहरों में चारों कृषि विवि में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। - डॉ. के. के सिंह, कुलपति कृषि विवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें