स्नातक के चारों ग्रुप पीसीबी, पीसीएम, पीएजी
रैंक ग्रुप निवासी
1- मुनीर अनवर- पीसीबी बरखेरा कलान पीलीभीत
2- स्वपनिल वर्मा-पीएजी कुम्ही सुल्तानपुर
3- अनुराग श्रीवास्तव-पीसीबी-आनंदनगर बस्ती
स्नानक के पीसीबी ग्रुप में
1- मुनीर अनवर पीसीबी बरखेरा कलान पीलीभीत
2- अनुराग श्रीवास्तव-पीसीबी-आनंदनगर बस्ती
3- दीप्ति शर्मा पीसीबी पुरसारथी कालोनी मुजफफरनगर
स्नातक पीसीएम ग्रुप में
1- अर्पित चतुर्वेदी पीसीएम कानपुर
2- विवेक यादव पीसीएम बेलगरा अयोध्या
3- साक्षी सिंह पीसीएम दोगहाट चंदौली
स्नातक पीएजी ग्रुप में
1- स्वपनिल वर्मा-पीएजी कुम्ही सुल्तानपुर
2- रजनीकांत पीएजी गांव पुरसा कन्नौज
3- असित कुमार पीएजी पाली खुर्द इटावा
स्नातक पीएचएस ग्रुप में
1- सुरभि सिंह पीएचएस हेतमपुरवा हरदौई
2- अंजली पीएचएस धौलाना हापुड
3- लुबना पीएचएस मवाना
यूपी कैटेट में लुबना ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान
मेरठ के मवाना में मोहल्ला मुन्नालाल निवासी लुबना पुत्री सलाउद्दीन ने यूपी कैटेट परीक्षा के पीएचएस ग्रुप में जिले में प्रथम और प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता सलाउद्दीन कपड़े बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं, जबकि मां गृहणी हैं। लुबना ने बताया कि वह प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई करती थी। सोशल मीडिया से काफी दूर रहती थी। 10वीं और 12वीं उसने आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भैंसा से किया है। फिलहाल कृषक पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसका कहना है कि वह आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती है।