मेरठ में भाजपा कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल।
- फोटो : amar ujala
मेरठ ही नहीं पश्चिमी यूपी के तमाम दूसरे जिलों में भी विपक्ष एकजुट नहीं हो सका। अपने सदस्यों को ही विपक्ष के नेता रोक नहीं सके। भाजपा ने इसका सटीक फायदा उठाते हुए अपने प्रत्याशियों के लिए राह आसान कर दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के लिए यह चुनाव सबसे अधिक प्रतिष्ठा का था। युवा चेहरा होते हुए भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर आने के बाद यह उनकी पहली जिम्मेदारी थी। चुनाव जीतने के लिए उन्होंने सभी जिलों में ताबड़तोड़ दौरा किया। भाजपा के तमाम पुराने पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ऐसी रणनीति बनाई कि विपक्ष सबसे ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीतने के बाद भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज नहीं हो पाया।
पश्चिमी यूपी से 13 सीटों पर चुनाव जीतकर पश्चिम के नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में मजबूत हाजिरी लगा दी है। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर सात निर्विरोध निर्वाचित हुए जिला पंचायत अध्यक्षों का सम्मान समारोह किया जा रहा है।