फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से किए 10 वार, खेत में फेंका शव

Wed, 27 Nov 2024 11:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दतावली गढ़ रोड संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह यह शव मिला। युवक की उम्र करीब 28 वर्ष है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करतीं सीओ सदर देहात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए और शव को फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 

भावनपुर थाना के दतावली गढ़ रोड संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह लोगों ने सरसों के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ सदर देहात के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि करीब 28 वर्षीय युवक की हत्या की गई है। युवक के चेहरे और सिर पर धारदार हथियार हथियार से करीब 10 वार किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसा शिनाख्त मिटाने के लिए किया गया। 
 
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के ही किसी गांव का होने की आशंका है। आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, इसलिए मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें