समारोह बाईपास स्थित एक रिजॉर्ट में हुआ। धोनी के साथ परिवार वालों में फोटो खिंचवाने के लिए होड़ रही। हालांकि धोनी ने क्रिकेट को लेकर को कोई बात नहीं की। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी को इस कार्यक्रम में दोपहर को मेरठ पहुंचना था। धोनी का चौपर दोपहर 12 बजे परतापुर हवाई पट्टी पर लैंड होना था। हवाई पट्टी पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रही। लेकिन चौपर वहां नहीं उतर सका। इसके बाद उसे हिंडन एयरबेस पर साहिबाबाद में उतारा गया। वहां से सड़क मार्ग से धोनी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
महेंद्र सिंह धोनी पत्नी संग देर रात तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि वह आईपीएल खेलते हैं। आरपी सिंह इन दिनों कभी-कभी कमेंट्री करते नजर आते हैं।