महिला ने पति को इस बारे में बताया तो नवंबर में गांव में इसको लेकर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में लोगों ने युवक को बुलाकर उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो डिलीट करा दी और पीड़ित पक्ष पर दवाब बनाकर समझौता भी करा दिया।
आरोप है कि 10 दिसंबर को आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर उसकी 11 साल की बेटी के साथ में दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बार भी पंचायत बैठी और मामले को दबाने का प्रयास किया मगर पीड़िता के पति ने समझौता करने से इनकार कर दिया।
उसने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिलकर शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। महिला और बालिका के आज न्यायालय में बयान कराए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है, इनमें इस मामले में जो शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।