वहीं अनुज कुमार योगी योग में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इनके द्वारा 1275 बार सूर्य नमस्कार योग विद्या में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया, पदम वकासन योग विद्या भी 2 मिनट 27 सेकंड में स्थित रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया, जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित हुआ।
इनके द्वारा वर्ष 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर योग के क्षेत्र में योग रत्न अवॉर्ड, वर्ष 2020 में राज्य स्तर पर उत्तराखण्ड योग रत्न अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। वो अपने गांव पाचली खुर्द में सैकड़ों युवाओं को निःशुल्क योग सीखाते है। साथ ही महिला सशक्तिकरण बाल सशक्तिकरण, गौवंश सेवा आदि समाजिक कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए प्रयासरत रहते है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. सलोनी ने बताया विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण पत्र, स्वामी विवेकानन्द की एक प्रतिमा और 50,000 रुपये राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार जीवन में केवल एक बार ही प्रदान किया जाता है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।