फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी निर्दोष चौधरी ने कोर्ट में किया सरेंडर, अब विकास की तलाश में जुटी एसटीएफ

Mon, 13 Dec 2021 07:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

टीईटी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी निर्दोष चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर किया है। इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब एसटीएफ सरगना विकास की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
तीनों गिरफ्तार आरोपी व बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) पेपर लीक करने के प्रकरण में मुख्य आरोपी निर्दोष चौधरी ने शामली कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

विज्ञापन


टीईटी परीक्षा में पेपर लीक कराने के मामले में मुख्य आरोपी निर्दोष चौधरी निवासी अलीगढ़ ने सोमवार सुबह शामली की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जानकारी लगने पर एसटीएफ टीम शामली में पहुंच गई। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि निर्दोष चौधरी ने कांधला निवासी विकास को पांच लाख रुपये में पेपर बेचा था। अब एसटीएफ विकास की तलाश में लग गई है। 

टीईटी का पेपर लीक मामले में एसटीएफ मेरठ द्वारा अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, ये सभी आरोपी जेल में बंद हैं। अलीगढ़ के निर्दोष चौधरी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है, जिसने पांच लाख रुपये में पेपर बेचा था। निर्दोष की तलाश में एसटीएफ कई दिनों से लगी हुई थी। सोमवार को निर्दोष चौधरी ने शामली की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एसटीएफ ने बताया कि जांच-पड़ताल में सामने आया है कि निर्दोष चौधरी ने कांधला निवासी विकास को लीक हुए पेपर की फोटो कॉपी पांच लाख में बेच दी थी। 
विज्ञापन


निर्दोष चौधरी के जेल जाने के बाद एसटीएफ मेरठ विकास की तलाश में लग गई है। एसटीएफ ने विकास को गिरफ्तार करने के लिए शामली में भी दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा है। सीओ एसटीएफ का कहना है कि निर्दोष चौधरी का एक भाई यूपी पुलिस में सिपाही है और दूसरा भाई इनकम टैक्स में है। पेपर लीक मामले में निर्दोष चौधरी की अहम भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

विज्ञापन

निर्दोष चौधरी को रिमांड पर लेगी एसटीएफ
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि आरोपी निर्दोष चौधरी को रिमांड पर लेने के लिए अब कोर्ट में अर्जी लगाएंगे। पूछताछ में ही निर्दोष पेपर लीक कराने वाले सरगना की जानकारी बताएगा। शामली कोतवाली थाने में निर्दोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके चलते उसने शामली की कोर्ट में ही सरेंडर किया।

विकास शातिर है, पहले भी जा चुका जेल
पेपर लीक के मामले में निर्दोष चौधरी से पेपर लेने में विकास निवासी कांधला का नाम सामने आया। एसटीएफ ने विकास की जानकारी जुटाई तो पता चला कि विकास शातिर है। पेपर आउट व सॉल्वर गैंग में कई बार उसका नाम सामने आया है। 2012 में भी विकास जेल गया था। बागपत के अरविंद राणा से भी विकास के संबंध होने बताए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी

यह आरोपी अब तक जा चुके जेल
मनीष उर्फ मोनू, रवि, धर्मेंद्र, निवासी शामली, राहुल तोमर निवासी छतरपुर बड़ौत, गौरव मलान निवासी अलीगढ़ को एसटीएफ मेरठ गिरफ्तार करके अभी तक जेल भेज चुकी है। निर्दोष चौधरी ने शामली की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब एसटीएफ का अगला टारगेट विकास निवासी कांधला है। जिसकी तलाश में एसटीएफ दबिश देने में लग गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें