भागने की फिरार में था अशोक, एसटीएफ ने धर दबोचा
बुधवार को एसटीएफ टीम हापुड़ में सिम्भावली थाना क्षेत्र में थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी अशोक प्रधान डिबाई की तरफ से गंगनहर पर आने वाला है। वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर एसटीएफ टीम ग्राम नवादा के पास गंगनहर पर बने पुल के पास पहुंची। वहां सिंभावली पुलिस भी चेकिंग कर रही थी। कुछ समय बाद वहां पर आए अशोक प्रधान को टीम ने दबौच लिया। वह जंगल के रास्ते से पैदल ही गंग नहर पटरी पर आया था। उउससे तमंचा व कारतूस बरामद किए।
आरोपी पर 40 मुकदमे हैं दर्ज
एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अशोक प्रधान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, जानलेवा हमला, लूट-डकैती और आर्म्स एक्ट के 40 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।