फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के शामली में फिर हुआ सड़क हादसा, सहारनपुर डिपो की बस ने वृद्ध को कुचला, घायल

Mon, 07 Dec 2020 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विलाप करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शामली में सोमवार सुबह यूपी रोडवेज की बस ने वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में 60 वर्षीय बुर्जुग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


शामली जनपद में रोडवेज बसें आए दिन हादसों का सबब बन रही हैं। जिले के थानाभवन क्षेत्र में आज सुबह फिर से रोडवेज बस ने वृद्ध को कुचल डाला। जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी एक महिला अपने ससुर के साथ हरियाणा जा रही थी। बस में सवार होते समय महिला के ससुर को पीछे से आ रही तेज रफतार बस ने टक्कर मार दी। 

लापरवाही बनी हादसे का कारण
घायल बारू उम्र (60)  थानाभवन क्षेत्र के गांव उमरपुर का निवासी हैं। उन्हें गम्भीर हालात में अस्पताल ले जाया गया है। शामली के कस्बा थानाभवन के चारथावल बस स्टैंड पर तीन दिन पहले रोडवेज बस ने आठ लोगों को कुचला था। इनमे तीन बच्चों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


आज भी हादसा उसी जगह हुआ है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने हादसों की जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि जांच में जिस स्तर पर भी लापरवाही मिलेगी उसी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें