यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा की रिमांड का आज आखिरी दिन है। एसटीएफ उससे लगातार पूछताछ कर रही है लेकिन वह इतना शातिर है कि बहुत से राज अभी भी छिपा रहा है। वहीं, एसटीएफ नौ आरोपियों को शिक्षा माफिया घोषित करने की तैयारी में है। इसको लेकर संबंधित जनपद पुलिस से आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी मांगी गई है।
पेपर लीक मामले का आरोपी राजीव नयन मिश्रा कितना शातिर है, इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि उसका मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हो पाया है। एसटीएफ टीम को उसने मोबाइल प्रयागराज में रखा होने की जानकारी दी थी लेकिन टीम उसे लेकर वहां पहुंची तो कुछ नहीं मिला। एसटीएफ को कोर्ट ने राजीव नयन को 12 अप्रैल तक रिमांड दी थी।