फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुधरी यूपी पुलिस, अपराधी के हाथ में हथकड़ी थमाई, मस्ती में दिखा सिपाही

Mon, 19 Aug 2019 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हथकड़ी छोड़कर मस्ती में चला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत जिले की पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही। रविवार को एक सिपाही अपराधी के हाथ में ही हथकड़ी थमाकर मस्ती में चलता दिखाई दिया। पुलिस को अपराधी के भागने की कोई चिंता नहीं थी जबकि आपराधिक मामलों में पूर्व विधायक रामवीर शौकीन सहित कई बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग चुके हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि संभल जिले में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दो बदमाश फरार हो गए थे। इसके बाद कुछ दिनों तक तो बागपत पुलिस ने भी सावधानी बरती, लेकिन कुछ दिन बाद ही सब भूला दिया। 

जलस्तर बढ़ने से भयावह हुई गंगा, तटवर्ती इलाकों में दहशत, फसलें जलमग्न, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कचहरी से जेल ले जाते समय एक पुलिसकर्मी विकास भवन के पास अपराधी के हाथ में ही हथकड़ी थमाकर मस्ती में चलता दिखाई दिया। यह हाल तब है जब यहां 50 हजार का इनामी रह चुका बदमाश जावेद रटोल, पूर्व विधायक रामबीर शौकीन सहित कई अन्य आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो चुके हैं। 

एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि सिपाही का पता लगाया जा रहा है। उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें