मेरठ के परतापुर से 12 अगस्त को अपहृत हुई आठ साल की बच्ची का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं बच्ची के परिजन लगातार अनहोनी का अंदेशा जताकर बच्ची को तलाश किए जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने रविवार को इस मामले में तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
खेत में मिला बच्ची का ताबीज
परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची को उसकी मौसेरी बहन 12 अगस्त को घर से सैदपुर भोजपुर गाजियाबाद निवासी अपने प्रेमी राशिद के यहां लेकर गई थी। मौसेरी बहन तो लौट आई, लेकिन बच्ची तभी से गायब है। पुलिस की कांबिंग में गांव के जंगल में बच्ची के गले का ताबीज बरामद हुआ था।