वहीं शनिवार को इन चारों अभ्यर्थियों को सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से वे जेल भेज दिए गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेश चंद शर्मा ने बताया कि लखनऊ भर्ती बोर्ड से शनिवार को दो अभ्यर्थियों हरिओम और योगवीर सिंह के बारे में जानकारी दी गई। दोनों अभ्यर्थी भी मेरठ पुलिस लाइन में अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए आए थे। इन अभ्यर्थियों ने भी कंप्यूटर हैक कराकर दरोगा भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। 150 सवाल चंद मिनटों में किए हैं।
अभ्यर्थी हरिओम ने एक दिसंबर 2021 में कृष्णा इन्फोटेक आगरा में और योगवीर ने आरवी ऑनलाइन सेंटर आगरा में दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर उत्तीर्ण कर ली थी। शनिवार दोपहर को दोनों अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
अब तक छह गिरफ्तार
मेरठ से अभी तक छह अभ्यर्थी गिरफ्तार हो चुके हैं। इन अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली और मेरठ पुलिस लाइन में उनके अभिलेखों का सत्यापन चल रहा है।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी