फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सम्मान समारोह के लिए मेरठ पहुंचे पैरालंपिक खिलाड़ी, एयरपोर्ट से लेकर होटल तक हुआ स्वागत

Wed, 10 Nov 2021 06:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में कल होने वाले सम्मान समारोह के लिए दूसरे प्रदेशों के पदक विजेता पैरालंपिक खिलाड़ियों का मेरठ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कृषि विश्वविद्यालय में सीएम योगी इन खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
meerut news, sports - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ 17 पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इसके लिए विभिन्न राज्यों के पैरालंपिक खिलाड़ी आज मेरठ पहुंच गए। वहीं कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी सांसद राजेंद्र अग्रवाल जिला अध्यक्ष क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल आदि पहुंचे तैयारियों का जायजा लिया, कमिश्नर के साथ हेलीपैड व अन्य व्यवस्थाओं को देखा।

विज्ञापन


मेरठ में कल सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में होने वाला पैरालंपियनों का भव्य सम्मान समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दूसरे प्रदेशों के पदक विजेता पैरालंपिक खिलाड़ियों का मेरठ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें : सितारे आज खेलनगरी में: मेरठ में दो दिन रहेगा उत्सव जैसा माहौल, खिलाड़ियों के लिए सजे चौराहे 
विज्ञापन


दोपहर 2 बजे गुजरात के अहमदाबाद की टेबिल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल गढ़ रोड स्थित होटल हार्मनी में पहुंची। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक भाविना का स्वागत हुआ। उन्होंने में मेरठ में स्वागत के लिए लगाए होर्डिंग और सजे चौराहों की तारीफ की।

गुजरात के अहमदाबाद की टेबिल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने मेरठ पहुंचने पर खुशी जताई। कहा मुझे यकीन नहीं हो रहा है, दूसरे राज्य में इतना सम्मान मिलेगा। मेरठ शहर में एंट्री के साथ बड़े बड़े होर्डिंग पर फोटो देखकर मैं तो हैरान रह गई।
विज्ञापन


टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता भाविना पटेल ने प्रदेश सरकार व योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया। मेरठ के खेल उद्योग की तारीफ की, कहा मेरठ की स्टैग कम्पनी की टेबिल पर ही अभ्यास करती हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें