फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला जिला अस्पताल में मास्क न लगाने पर हंगामा, कर्मचारियों से मारपीट, टीकाकरण भी रुका

Tue, 13 Jul 2021 01:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

महिला जिला अस्पताल में मास्क न लगाने पर हंगामा हो गया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल में हंगामा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जिला महिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने को लेकर हंगामा हो गया। बताया गया कि कर्मचारियों ने मास्क लगाने और लाइन में लगने को कहा तो लोगों ने कर दिया हंगामा। इसके बाद कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई। यही नहीं दो कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। 

विज्ञापन


वहीं महिला जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक ने दिल्ली गेट पुलिस और 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस को देखते ही हंगामा कर रहे लोग भाग गए।यहां हंगामे की वजह से टीकाकरण भी रुका हुआ है। अब फिर से टीकाकरण की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें