फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में बच्ची का शव दफनाने को लेकर हंगामा, खौफनाक थी वारदात, ये है पूरा मामला

Fri, 05 Mar 2021 12:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कब्रिस्तान
विज्ञापन

मेरठ में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के टिमकिया रजबहे में मिले छह साल की बच्ची के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम होने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान में बच्ची का शव दफनाने के दौरान परिजनों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार को जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया रजबहे में गांव महपा के समीप छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बच्ची की शनाख्त तौहिदा उर्फ सोनिया पुत्री सोनू निवासी गांव भांगरौला थाना खेड़की दौला गुरुग्राम के रूप में हुई थी। 

गुरुवार को बच्ची तोहिदा उर्फ सोनिया के शव का पोस्टमार्टम मेरठ मोर्चरी में किया गया। परिजन उसका शव दफनाने के लिए नौचंदी थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान में लेकर गए। परिजनों ने कब्रिस्तान के संचालकों से बच्ची के शव को कब्रिस्तान में दफनाने की रसीद मांगी, लेकिन संचालकों ने बताया कि वह दफनाने की कोई रसीद नहीं देते हैं। इस बात पर परिजनों ने हंगामा किया। इसके बाद परिजन बच्ची का शव लेकर वहां से चले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: खूब वायरल हो रहा दरोगा का ये वीडियो, जूते से लात मारकर फेंकी सब्जी और...
विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, गांव भांगरौला निवासी सायरा ने अपने पति सोनू और एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि सोनू ने उसका, बेटी तौहिदा उर्फ सोनिया (6 वर्ष) और डेढ़ साल के बेटे अंकुर को 27 फरवरी की रात कार में अपहरण कर मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में तीनों को एक रजबहे में धकेल दिया था। वह किसी प्रकार बच निकली, लेकिन दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चला। 28 फरवरी को जिला गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में रजबहे में अंकुर का शव बरामद हो गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें