फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत के लिए रालोद ने जनसंपर्क किया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत के लिए रालोद ने जनसंपर्क किया तेज
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर में आगामी 11 मार्च को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की किसान महापंचायत को लेकर यहां सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रालोद नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर महापंचायत को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के खंजरपुर, पट्टी तिबड़ा और गदाना और मछरी गांव में बैठक की गई। जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख ने बताया कि महापंचायत को लेकर किसानों में खासा उत्साह है। और महापंचायत में किसान बड़ी संख्या में पहुंचेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, रणवीर दहिया, जगत सिंह दोसा, अमरजीत बिड्डी, उदित राज नेहरा, सतीश राठी, बिट्टू और अजीत खंजरपुर, गौरव चौधरी, अशोक चौधरी, नीटू सांगवान, कपिल चौधरी, सत्येंद्र तोमर, ललित सेन, राम भरोसे लाल मौर्य, उम्मेद सिंह, लोकेंद्र तथा पप्पू आदि सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें