फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: भाजपा के पूर्व विधायक की फॉर्च्यूनर से इकलौते बेटे की मौत, सदमे में पिता, शादी के 15 साल बाद जन्मा था अरनव

Fri, 25 Mar 2022 05:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में एक दर्दनाक घटना हुई है। भाजपा के पूर्व विधायक की फॉर्च्यूनर गाड़ी से किसान के इकलौते बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में विक्टोरिया पार्क के पास ब्लैक स्पॉट पर भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी की फॉर्च्यूनर गाड़ी से हुई दुर्घटना में गुरुवार को किसान रितेश संधु के इकलौते बेटे अरनव की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। लहूलुहान अरनव को लोग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मूलरूप से गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अक्का गांव निवासी रितेश सिंधु का इकलौता बेटा अरनव सिंधु वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। रितेश की गांव में खाद्य बीज बनाने की फैक्टरी है और उनका परिवार मेडिकल थाना क्षेत्र के सोमदत्त विहार में रहता है। गुरुवार शाम अरनव बाइक से जा रहा था। तभी विक्टोरिया पार्क के पास शर्मा नगर की तरफ से आ रही पूर्व विधायक लिखी फॉर्च्यूनर गाड़ी यूपी-16 एएच 5000 ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों ने पुलिस का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई वह पूर्व विधायक के भाई अनिल त्यागी के नाम पर है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी उपलब्धि: मेरठ के शीशराम ने जीता पीएम मोदी का दिल, दिलचस्प है सेना के टैंक ठीक करने से पद्मश्री तक का सफर, तस्वीरें

विज्ञापन

15 पंद्रह साल बाद हुआ था अरनव का जन्म
अरनव माता-पिता का इकलौता चिराग था। रितेश की शादी के पंद्रह साल बाद अरनव का जन्म हुआ था। अरनव की मौत की जानकारी उसकी मां को नहीं दी गई। रात में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही थी। 

यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ
 
जल्द होगी गिरफ्तारी 
प्राथमिक जांच में सामने आया कि गाड़ी को पूर्व विधायक का ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी 

हादसे का बड़ा दुख
मैं लखनऊ में हूं। गाड़ी को ड्राइवर ले गया था। हादसे की जानकारी लगने पर मैंने पीड़ित परिवार के लोगों से फोन पर बात की। यह बच्चा हमारे परिचित परिवार का है। हादसे का मुझे बड़ा दुख है। पीड़ित परिवार के साथ हूं। ड्राइवर को खुद पुलिस को देंगे। - सत्यवीर त्यागी, पूर्व विधायक भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें