फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ के युवकों ने चलती कार में अर्द्धनग्न होकर हरिद्वार में मचाया उत्पात, महिला बाइकर से की छेड़छाड़

Tue, 17 Jun 2025 07:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut youth created ruckus: ईको कार सवार युवकों ने महिला बाइकर से छेड़छाड़ की तो उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। हरिद्वार पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मेरठ पुलिस से बात की तो तीन युवक पकड़े गए, जबकि दो अभी फरार हैं। 
विज्ञापन
चलती कार में महिला बाइकर की तरफ अश्लील इशारे करता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार जिले के मंगलौर थाना क्षेत्र के नारसन के पास ईको कार सवार युवकों ने महिला बाइकर्स के साथ छेड़खानी की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने मेरठ पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों की जानकारी जुटाई और मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपी निखिल, राहुल, देवेंद्र को पकड़ लिया गया। घटना में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

 

पकड़े जाने पर कान पकड़कर माफी मांगते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि उत्तराखंड के नारसन के पास महिला बाइकर्स जा रही थी। उनसे आगे चल रही ईको सवार गाड़ी में बिना कपड़े के सवार युवकों ने महिला बाइकर्स पर अश्लील टिप्पणी व अश्लील इशारे किए। महिला ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 

यह भी देखें...
Baghpat: 'कबूल है' कहने से पहले पहुंच गई पहली पत्नी, दूल्हे को पीटा, शादी में आया युवक बोला, मैं करूंगा निकाह    
 

उत्तराखंड पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मेरठ पुलिस से संपर्क साधा। अधिकारियों के आदेश पर पल्लवपुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गाड़ी मालिक पल्लवपुरम फेज दो डबल स्टोरी निवासी देवेंद्र, राहुल व सोफीपुर निवासी निखिल को पल्लवपुरम फेज दो स्थित बिजलीघर के पास से पकड़ लिया। जबकि, टीपीनगर निवासी अक्षय और सिवाया निवासी प्रवेश अभी फरार है। उनकी तलाश में भी पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।


 
विज्ञापन

बोले आरोपी, सभी महिलाएं बहन व माताएं
महिला बाइकर्स के साथ अश्लील इशारे व टिप्पणी करने वाले आरोपी निखिल, देवेंद्र व राहुल पुलिस गिरफ्त में आते ही अपने किए पर पछतावा करने लगे। तीनों ने कान पकड़ कर माफी मांगी और बोले हमसे गलती हो गई, अब कभी इस तरह की गलती नहीं दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं हमारी बहन और माताएं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें