फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी सपा कार्यकर्ताओं की भीड़, पुलिस से धक्का-मुक्की, जमकर हंगामा

Mon, 24 Aug 2020 01:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हंगामा करते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में सपा नेताओं ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह और अतुल प्रधान के नेतृत्व में जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर बैठक की गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालने लगे। पुलिस प्रशासन ने जैसे ही सपा नेताओं को जेल रोड पर सपा कार्यालय के बाहर रोकने का प्रयास किया तो सपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस से धक्का-मुक्की कर दी। 

विज्ञापन


बता दें कि सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल और कई थाना प्रभारियों से धक्का-मुक्की की गई। पुलिस व पीएसी फोर्स ने सपा नेताओं को आगे नहीं जाने दिया। इस पर सपा नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। 

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की प्रिंटिंग प्रेस सील, बागपत में छापा, पढ़ें- एनसीईआरटी की फर्जी किताबों के मामले में अब तक का अपडेट
विज्ञापन


सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता एनसीईआरटी की नकली किताबों के करोड़ों रुपए के खेल कर रहे हैं। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। सपा नेताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार हर रोज हो रही हैं। बढ़ती महंगाई लोगों को घर से बेघर कर रही है। मेरठ जिले में धारा 144 लागू है, उसके बाद भी भीड़ जुटी। सीओ संजीव देशवाल का कहना है कि ज्ञापन देकर सपा नेता चले गए हैं।
विज्ञापन


ये था मामला
मेरठ में एसटीएफ व पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को थाना परतापुर क्षेत्र में भाजपा नेता के गोदाम में छापा मारकर करीब 35 करोड़ की एनसीईआरटी की फर्जी किताबें और छह प्रिटिंग मशीन बरामद की गई थी। जांच में सामने आया कि प्रिंटिंग प्रेस और गोदाम में फर्जी पुस्तकें तैयार की जा रही थी। वहीं एनसीईआरटी की 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकली किताबें बरामद होने के मामले में परतापुर पुलिस ने भाजपा नेता संजीव गुप्ता की मोहकमपुर स्थित फैक्टरी (प्रिंटिंग प्रेस) को सील कर दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें