फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पब-जी गेम खेलने के विवाद में चलीं गोलियां, युवती समेत चार लोग घायल, जानें- पूरा मामला

Mon, 24 Aug 2020 01:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते सीओ और अस्पताल में भर्ती घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर लिसाढ़ में दो बच्चो के बीच पब-जी गेम खेलने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग में तीन भाई-बहन सहित चार लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


गांव हसनपुर लिसाढ़ में अमन पुत्र संजय और विशाल पुत्र अमरपाल रविवार को मोबाइल पर पब-जी गेम खेल रहे थे। इस दौरान उनमें खेल को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद अमन का भाई मौके पर पहुंचा और दोनों को डांटते हुए अमन को अपने साथ ले गया। आरोप है कि कुछ देर बाद विशाल दो तीन युवकों के साथ तमंचा और लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने अमन के परिवार के लोगों से मारपीट शुरू कर दी। इसकी शिकायत अमन के पिता संजय ने लांक चौकी पर की थी।

इसके बाद पुलिस रात में गांव गई और दोनों पक्षों को सुबह थाने आने के लिए कहकर लौट आई। संजय पक्ष का आरोप है कि सोमवार सुबह अमरपाल पक्ष के पांच छह लोग आए और उन्होंने तमंचों और मस्कट से फायरिंग की। इस दौरान छर्रे लगने से संजय और उसके परिवार की पूजा, ऋतु और कल्लू घायल हो गए। पूजा, ऋतु और कल्लू भाई- बहन हैं। सभी को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की प्रिंटिंग प्रेस सील, बागपत में छापा, पढ़ें- एनसीईआरटी की फर्जी किताबों के मामले में अब तक का अपडेट
विज्ञापन


इस मामले में सीओ सिटी जितेंद्र कुमार का कहना है कि सुबह दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। तमंचे से फायरिंग की गई। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें