फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ में डकैती, गार्डों को बंधक बनाकर लाइसेंसी बंदूक, कारतूस और ट्रांसफार्मर का सामान लूटा

Fri, 27 Sep 2024 09:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हथियारबंद छह बदमाशों ने दो गार्डों को बंधक बनाकर लाखों का माल लूट लिया। इसके बाद दीवार तोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
गार्ड, जिससे बंदूक लूटी गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना में मेरठ रोड पर सांधन पुलिया के पास गोल्डन एवेन्यू कालोनी में बृहस्पतिवार रात दो गार्डों को बंधक बनाकर छह से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। ढाई घंटे तक बदमाश लूटपाट करते रहे। गार्ड की लाइसेंसी दोनाली बंदूक, कारतूस, ट्रांसफार्मर का कीमती सामान, पांच मोटर, दो बाइकों की बैटरी, साइकिल आदि सामान ले गए। 
विज्ञापन

कालोनी की सुरक्षा के लिए दीपक कुमार निवासी रामपुर इंचौली और मनोज कुमार निवासी इंचौली गार्ड के रूप में तैनात हैं। गार्डों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे के आसपास वह गार्ड रूम के बाहर बैठे थे। तभी पीछे से दीवार फांदकर आए बदमाशों ने तमंचा लगाकर मनोज से बंदूक और छह कारतूस कब्जे में ले लिए। 

मामले की जानकारी देता दूसरा गार्ड। - फोटो : अमर उजाला
दोनों को पीटते हुए ट्रासंफार्मर के पास ले गए। वहां हाथ-पैर बांधने के बाद आंखों पर पट्टी बांधकर डाल दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का कीमती सामान निकाला। पास ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के दो मोटर निकाल लिए। दोनों गार्डों के मोबाइल फोन, दो बाइकों की बैटरी, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और साइकिल लूट ली। इसके बाद दीवार तोड़कर पीछे की ओर से फरार हो गए।

वह ट्रांसफार्मर, जिससे कीमती सामान चोरी किया गया। - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि बदमाशों ने अपना वाहन कुछ दूरी पर खड़ा कर रखा था। जिसमें वह सारा सामान लादकर ले गए। किसी प्रकार गार्डों ने खुद को बंधनमुक्त कर सुपरवाइजर आशीष को सूचना दी। सुबह चार बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कांबिंग कर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पीछे की दीवार, जिसे तोड़कर बदमाश फरार हुए। - फोटो : अमर उजाला
गार्ड मनोज कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस की चार टीमों के साथ क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम को भी खुलासे के लिए लगाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें