फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गन्ना भुगतान की मांग को लेकर थानों का घेराव, जोरदार प्रदर्शन, मुजफ्फरनगर में भिड़े पदाधिकारी, मारपीट

Mon, 17 Aug 2020 02:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता गन्ना मूल्य बकाया भुगतान को लेकर आज पश्चिमी यूपी के अलग- अलग शहरों में थानों का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाने पर गन्ना भुगतान को लेकर चल रहे भारतीय किसान यूनियन के धरने में माइक को लेकर पदाधिकारी भिड़ गए। धरने का संचालन करने को लेकर भाकियू जिला उपाध्यक्ष प्रवीन गोलियांन और जिला सचिव अमरजीत हैदरनगर के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं कार्यकर्ताओं ने सीओ फुगाना राम मोहन शर्मा को ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ में मवाना, सरधना और दौराला में भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। उधर, बिजनौर जनपद में जगह- जगह भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना चल रहा है। कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। वहीं हल्दौर में भी भारतीय किसान यूनियन का धरना चल रहा है। धामपुर में एसडीएम कार्यालय परिसर में भी कार्यकर्ताओं का धरना जारी है।

शामली में भी भाकियू कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर थानाभवन परिसर में धरने पर बैठे हैं। उधर, मेरठ में मवाना क्षेत्र के थाना परिसर में किसान यूनियन का धरना चल रहा है। इस दौरान तहसीलदार अजय उपाध्याय व सीओ और मिल अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। कार्यकर्ता काफी समय से गन्ना भुगतान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर चौंकाने वाला खुलासा, शहर में ऐसे चल रहे हुक्का बार, जांच में खुलेंगे में बड़े राज
विज्ञापन


बता दें कि भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने रविवार को जानकारी दी थी कि सोमवार को पश्चिमी यूपी के जिलों में भाकियू कार्यकर्ता थानों का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया था कि शुगर इंडस्ट्री किसानों का हजारों करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान दबाए बैठी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें