हत्या के बाद मौके पर एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला पूर्वा शेखलाल में बुधवार शाम छह बजे एक बाइक सवार युवक को दो गोलियां मारी गईं। बताया गया कि बाइक सवार के पीछे एक अन्य बाइक पर दो हमलावर पीछा करते आ रहे थे। यहां पहुंचते ही उन्होंने बाइक सवार को गोलियां मारीं और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान सलीम (45) पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी पहलवान कॉलोनी अब्दुल्लापुर के रूप में हुई। बताया गया है कि कचहरी में उसकी तारीख थी। वह तारीख कर कचहरी से अपने घर लौट रहा था। सलीम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी देखें...
Bijnor: 'मैंने शादी कर ली है, ये देखो सर्टिफिकेट', 16 साल की लड़की की बात सुन मां हैरान, जांच में ये आया सामने