फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदमाशों की तलाश में विशेष अभियान, बड़ी संख्या में लिसाड़ीगेट पहुंचे पुलिस अधिकारी, मचा हड़कंप

Fri, 03 Sep 2021 12:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को दिन निकलते ही विशेष अभियान चलाया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी लिसाड़ीगेट पहुंचे और बदमाशों की तलाश की।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने चलाया अभियान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस फोर्स उतर गई। सुबह करीब पांच बजे पुलिस अमला वहां पहुंचा तो खलबली मच गई। 40 टीमें बनाकर बीट कांस्टेबल को लेकर 350 अपराधियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान हत्या के मामले में नामजद एक महिला को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


एसपी देहात केशव कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव (एसपी सिटी प्रभारी), शहर के पांच सीओ और दस थानेदार समेत 450 पुलिसकर्मी लिसाड़ीगेट पहुंच गए। समर गार्डन, सुहेल गार्डन, रिहान गार्डन, मदीना कॉलोनी, श्यामनगर समेत अन्य जगह पर चोर-लुटेरों समेत अपराधियों का सत्यापन किया। अपराधी क्या कर रहे हैं, इसको लेकर पड़ताल की। 350 अपराधियों के घर जाकर सत्यापन किया। पुलिस ने बताया कि मेरठ देहात और दूसरे जनपद के कई बदमाश लिसाड़ीगेट क्षेत्र में छुपे हैं। इसको लेकर पुलिस ने यह अभियान चलाया। पुलिस लाइन से स्पेशल -75 भी साथ रही। कई अपराधियों के नाम व घर की जानकारी स्पेशल-75 के पुलिसवालों को थी। अधिकारी पीछे-पीछे रहे और पुलिस कर्मी दौड़-दौड़कर सत्यापन करते रहे। 

अपराध से कर ली तौबा
कई बदमाशों ने बताया कि उन्होंने अपराध से तौबा कर ली है। मजदूरी कर बच्चों को पाल रहे हैं। कई अपराधियों का पुलिस ने डोजियर बनाया। पुलिस फोर्स सुबह पांच बजे पहुंची और दस बजे लौटी।  
विज्ञापन


हत्यारोपी महिला को पकड़ा
एक माह पूर्व लिसाड़ीगेट में प्रेम विवाह के चलते हुई शाहीन की हत्या के मामले में उसकी बहन मुस्कान वांछित चल रही थी। पुलिस ने जैसे ही मुस्कान के घर का दरवाजा खटखटाया, तो उसने ही दरवाजा खोला। पुलिस ने उसका नाम पता पूछा और गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें