फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ में जुटी पुलिस, आरोपी पहुंच से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में जुटी पुलिस, आरोपी पहुंच से दूर
विज्ञापन

गांव बाफर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के गांव बाफर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन स्थानों पर दबिश दी। हालांकि आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। जानी थाना प्रभारी के अनुसार, हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबीरी पत्नी स्व. चंद्रवीर सिंह के बेटे विकेन्द्र उर्फ गोरी की दो बदमाशों ने मंगलवार सुबह घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी युवक करीब नौ बजे विकेंद्र के घर पहुंचे। उन्होंने विकेन्द्र के साथ बैठकर चाय पी। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना की रिपोर्ट भाई कवींद्र ने थाने में दर्ज कराई। गांव के विशाल व सागर पुत्र जितेन्द्र, धर्मेन्द्र व पुष्पेद्र पुत्र नरेन्द्र और मोहित पुत्र सहेंद्र को नामजद किया था। घटना का कारण तीन वर्ष पूर्व बाफर में जितेन्द्र की हत्या में विकेन्द्र उसके भाई कवीन्द्र, छंगा उर्फ नरेन्द्र, लोकेन्द्र उर्फ भूरा जेल गए थे। थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार, पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन स्थानों पर दबिश दी है। आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें