फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ तक गूंजा मामला, पांच तस्कर गिरफ्तार, दीवारों पर लिखा था 'मकान बिकाऊ है'

Sat, 08 Aug 2020 02:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • लखनऊ पहुंचा गुराना रोड प्रकरण तो हरकत में आई पुलिस  
  • अभियान चलाकर चार महिला समेत पांच लोग किए गिरफ्तार, दस किलो गांजा बरामद
  • पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर लोगों ने दीवार पर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’ मिटाया
विज्ञापन
दीवार पर लिखा मकान बिकाऊ है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में गुराना रोड पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखने का मामला लखनऊ तक गूंजा तो शुक्रवार को पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने अभियान चलाकर चार महिला समेत पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दस किलो गांजा बरामद किया गया। उधर, पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर मोहल्लेवासियों ने अपने मकान की दीवारों पर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’ मिटा दिया।

विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पूर्व गुराना रोड में दूसरे वर्ग के लोगों ने वीरेंद्र शर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जबकि पथराव में 10 से अधिक लोग को घायल हो गए थे। मोहल्लेवासियों ने इसके पीछे गांजा बिक्री का विरोध कराना बताया था। साथ ही अपने मकान की दीवारों पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिख दिया था। यह मामला लखनऊ तक गूंजा तो पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। 

वहीं बृहस्पतिवार की रात व शुक्रवार की तड़के कोतवाल अजय शर्मा के नेतृत्व में गठित चार टीमों ने गांजा तस्करों के मकान पर ताबड़तोड़ दबिश दी। चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दस किलो गांजा भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: होटल के बराबर में चल रहा था हुक्का बार, डीएम ने बैठाई जांच बिल्डिंग कराई सील

कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए गांजा तस्करों में तौहिद पुत्र तैय्यब, हिना पत्नी आशु, रूकसार पत्नी सोनू, सीमा पत्नी तौहिद व शकीला पत्नी अख्तर निवासी गुराना रोड गली नंबर आठ शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


उधर, पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर मोहल्लेवासियों ने अपने-अपने मकानों की दीवारों पर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’ मिटा दिया। पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा की। साथ ही पूर्णतया इस गोरखधंधे पर अंकुश लगवाने की मांग की। दबिश देने वाली टीम ने एसएसआई धुरेंद्र सिंह, महिला सब-इंस्पेक्टर साक्षी सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें