फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ-लखनऊ वंदे भारत में मिलने वाले नाश्ते में निकले कीड़े, वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल

Tue, 15 Oct 2024 02:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से लखनऊ तक शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस की सीटें आधी से कम ही भर पा रही हैं। वहीं हाई प्रोफाइल ट्रेन में मिलने वाले नाश्ते में कीड़े निकले तो ट्रेन के प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
नाश्ते में कीड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को कीड़े वाला नाश्ता दे दिया। एक यात्री ने एक्स पर कीड़े वाले नाश्ते का वीडियो शेयर कर इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की है। घटना से इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के अधिकारियों में खलबली मची है।

विज्ञापन


मेरठ से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का 31 अगस्त को पीएम मोदी ने शुभारंभ किया था। मेरठ से रोजाना यह ट्रेन सुबह 6:35 बजे लखनऊ रवाना होती है। ट्रेन में यात्रियों को नाश्ता भी दिया जाता है। नाश्ता बनाने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी  की ओर से होती है।

यह भी पढ़ें: संभलकर निकलें: आज से पांच दिन तक बंद रहेगा मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग, रेलवे फाटक भी रहेगा बंद, ये है वजह

विज्ञापन

मेरठ स्टेशन पर ही नाश्ता बनाया जाता है, जिसे यात्रियों को यात्रा के दौरान दिया जाता है। सोमवार को भी वंदे भारत ट्रेन संख्या 22490 मेरठ से लखनऊ के लिए चली थी। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से आगे जब ट्रेन पहुंची तो आईआरसीटीसी के कर्मचारियों की ओर से यात्रियों को नाश्ते में उपमा दिया गया। 

ट्रेन में सफर कर रहे देवेंद्र सिंह नामक यात्री की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया गया। जब उन्होंने उपमा का पैकेट खोला तो उसमें काले रंग के कीड़े निकले।
विज्ञापन

देवेंद्र ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, नाश्ते में दिए गए चार पैकेट में से तीन पैकेट में कीड़े निकले हैं। शिकायत पर कई यूजर ने प्रतिक्रिया दी, लिखा कि इतनी महंगी ट्रेन में सफाई और यात्रियों की सेहत का ख्याल  नहीं रखा जा रहा।

रेलवे अधिकारियों को यह कहना है कि वंदे भारत ट्रेन आईआरसीटीसी के अंडर में है, नाश्ता भी वो ही देते हैं। हमें इसकी जानकारी नहीं है। आईआरसीटीसी के अधिकारी जवाब देने से पूरे दिन बचते रहे। देर शाम आईआरसीटीसी की ओर से मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि सोमवार को नाश्ते में उपमा ही दिया गया था। कीड़े निकलना दुखद है। इसे गंभीरता से लिया जाएगा।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें