मेरठ में पहले दो सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन।
- फोटो : amar ujala
मेरठ में शुक्रवार को एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में जिले के पहले दो सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन हुआ। क्लब के पूर्व वाइस प्रेजिडेंट राकेश कुमार जैन ने फीता काटकर कोर्ट का उद्घाटन किया।
बता दें कि सिंथेटिक कोर्ट का लाभ क्लब के सदस्य व उनके बच्चों को मिलेगा। क्लब के कार्यकारिणी सदस्य व मीडिया प्रभारी कमल भार्गव ने बताया व्हीलर क्लब में मिट्टी के मैदान पर टेनिस खेला जाता था। लेकिन वर्तमान में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तरीय सिंथेटिक टेनिस कोर्ट की आवश्यकता थी। जिसको देखते हुए मेरठ के एलेक्जेंडर क्लब ने सिंथेटिक कोर्ट खिलाड़ियों को दे दिए हैं। जिले में अभी तक इसके अलावा टेनिस के सिंथेटिक कोर्ट नहीं हैं।