टोक्यो के लिए रवाना हुए खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
मेरठी एथलीट शनिवार से टोक्यो ओलंपिक में दम दिखाने को तैयार हैं। शुक्रवार यानी आज सुबह पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी जापान के टोक्यो के लिए रवाना हो गई। बंगलुरु साई सेंटर से प्रियंका सहित अन्य एथलीटों को उत्साहवर्द्धन करते हुए भव्य विदाई दी।
प्रियंका के कोच गौरव त्यागी ने बताया उनके परिवार में और खेल जगत के लोग प्रियंका सहित मेरठी एथलीटों के जीत की प्रार्थना कर रहे हैं। प्रियंका छह अगस्त को दोपहर एक बजे 20 किमी. पैदल चाल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी।
वहीं सीमा अंतिल कल शनिवार सुबह छह बजे चक्का फेंक क्वालीफाई राउंड में हिस्सा लेंगी, जबकि भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी तीन अगस्त को सुबह 5:50 बजे क्वालीफाई करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।