फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में डेंगू का कहर: मेरठ में मरीजों की संख्या पहुंची 400 के पार, जानें- बाकी पांच जिलों का हाल

Wed, 29 Sep 2021 12:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। मेरठ में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। यहां अभी तक 400 से ज्यादा मरीजों में पुष्टी हो चुकी है। वहीं बाकी पांच जिलों में भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
डेंगू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी के जिलों में डेंगू फैलता जा रहा है। मेरठ शहर में मंगलवार को 33 नए मरीज मिले। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 407 हो चुकी है। इनमें 158 सक्रिय मरीज हैं। 70 अस्पतालों में भर्ती हैं और 88 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 249 ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


मेरठ में jनए मरीज जानी, खरखौदा, माछरा, मवाना, रोहटा, कंकरखेड़ा, मलियाना और साबुन गोदाम के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ, मलेरिया विभाग की टीम द्वारा घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में फाजिलपुर में आदर्श इंटर कॉलेज के अंदर छह जल पात्रों समेत 12 स्थानों पर लार्वा मिला है। इनके अलावा कसेरू बक्सर, कंकरखेड़ा और साबुन गोदाम में लार्वा मिला है।

इस तरह कुल 18 नोटिस दिए गए हैं। लार्वा फ्रिज के पीछे प्लेट, टायरों, कूलर और गमलों आदि में पड़ा है। अब तक 451 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा है। लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जो घातक साबित हो सकती है। एहतियात की जरूरत है।
विज्ञापन


शामली जिले में अभी तक एक किशोरी में डेंगू की पुष्टि हुई है। रोजाना जिले में वायरल के 200 से 250 केस आ रहे हैं। मलेरिया के कुल 15 केस मिले हैं। बुखार से जिले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: शादमा के प्यार में सौरभ ने चलाया ठेला, बदला धर्म...फिर बदल गई पूरी कहानी

विज्ञापन

सहारनपुर जिले में डेंगू के 39 मरीज अब तक मिल चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार ज्यादा फैल रहा है। अस्पताल में टाइफाइड के मरीज बहुत रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की भीड़ है। बिजनौर में इस साल डेंगू का कोई केस नहीं मिला है। 96 केस मलेरिया के जनवरी से अब तक मिले हैं।

उधर, बागपत जिले में डेंगू के अभी तक 40 मरीज मिल चुके हैं। यहां मंगलवार को तीन अन्य में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिससे डेंगू केस की संख्या 43 पर पहुंच गई है। बुखार के मरीज करीब 30-35 रोजाना अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार... छात्रा की हत्या मामले में मिले अहम सुराग, जल्द खुलेगा खौफनाक राज

वहीं मुजफ्फरनगर जनपद में अभी तक डेंगू के छह मरीज मिल चुके हैं। मलेरिया के 11 मरीज अभी तक मिले हैं। बुखार से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। जिला चिकित्सालय में वायरल बुखार के रोजाना 140 से 160 तक मरीज आ रहे हैं। आज डेंगू और मलेरिया का कोई नया मरीज नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें