फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में क्राइम: बदमाशों ने शराब के ठेके पर बोला धावा, फायरिंग कर लूटपाट, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Thu, 17 Feb 2022 12:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

बदमाशों ने अंग्रेजी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी और लूटपाट कर भागने लगे। वहीं पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में परीक्षितगढ़ रोड पर भावनपुर थाने के पास अंग्रेजी शराब के ठेके पर बदमाशों ने मारपीट और लूटपाट के बाद फायरिंग कर दी। बदमाश फायरिंग करने के बाद भागने लगे। बाद में पुलिस ने थाने के सामने बैरीकेटिंग लगाकर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से असलहे बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


इस शराब के ठेके पर शाम पांच बजे सेल्समैन पिंटू बैठा था। आरोप है कि चार बदमाश शराब ठेके में घुस गए। आरोपियों ने सेल्समैन को पीटा और 10 हजार रुपये लूटकर ले गए। इसी दौरान लोगों की भीड़ लग गई। इसे देखकर बदमाश भाग गए। पांच मिनट बाद बदमाश फिर से शराब ठेके पर गए और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इससे शराब ठेके के आसपास लोगों में दहशत फैल गई। वहीं लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

बदमाश वहां से भागने लगे। तभी भावनपुर पुलिस ने थाने में सामने बैरियर लगा दिए। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पास तमंचे बरामद हुए हैं। फरार दो बदमाशों की तलाश में दबिश दी गई है, लेकिन वह नहीं मिले। इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक के मुताबिक ठेके पर आरोपी हर्ष, आर्यन, रोबिन निवासी स्याल, भावनपुर और मिंटू निवासी जंझेडी मवाना भावनपुर पहुंचे थे। पुलिस ने हर्ष और मिंटू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार: दो साल में कैंची बनाने वाली 75 इकाई बंद, उद्योग से जुड़े हैं 70 हजार परिवार, पढ़िए खास रिपोर्ट

पुलिस को देख खेत में घुस गए थे बदमाश
वारदात का पता चलने के बाद पुलिस थाने के बाहर आई। पुलिस भी बदमाशों पर फायरिंग करने के लिए तैयार हो गई। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश और दूसरी बाइक पर दो बदमाश दिखे। पुलिस देखकर तीन बदमाश बाइक छोड़कर खेत में घुस गए, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: दिलचस्प: लाखों खर्च करने वाले प्रत्याशियों का लेखा-जोखा, इस पार्टी के प्रत्याशी ने कम खर्च में लड़ा चुनाव, जानें सभी का पूरा हिसाब
विज्ञापन


पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो बदमाशों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। - पूनम सिरोही, सीओ सदर देहात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें